महाराष्ट्र: मंदिर में प्रवेश का विरोध करने पर 3 महिलाओं के बाल काटे, कपड़े फाड़े..चप्पलों की माला पहनाकर निकाला जुलूस

महाराष्ट्र के उल्हासनगर में जात पंचायत के तुगलकी फरमान का विरोध करने पर दबंगों ने एक ही परिवार की तीन महिलाओं पर बर्बर हमला किया. पुलिस में शिकायत करने जा रही महिलाओं को बीच सड़क पर अर्धनग्न कर, बाल काटे गए और चप्पलों की माला पहनाकर दो किलोमीटर तक घुमाया गया.

ADVERTISEMENT

Ulhasnagar
Ulhasnagar
google news

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर में कानून व्यवस्था और इंसानियत को झकझोर देने वाली एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां के वाघरी नगर इलाके में जात पंचायत के एक मनमाने फरमान का विरोध करने पर दबंगों ने एक ही परिवार की तीन महिलाओं के साथ सरेराह बर्बरता की. पीड़ितों के कपड़े फाड़कर उन्हें अर्धनग्न किया गया, कैंची से उनके बाल काट दिए गए और गले में जूतों-चप्पलों की माला डालकर करीब दो किलोमीटर तक सड़क पर उनका जुलूस निकाला गया. इस खौफनाक वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव और आक्रोश है.