House अरेस्ट शो में महिला कंटेस्टेंट से 'पोजीशन' वाले गंदे सवाल पर एजाज खान के खिलाफ ULLU ने लिया बड़ा एक्शन
ULLU on House Arrest Controversy: बिग बॉस फेम एजाज खान के हाउस अरेस्ट शो में महिला कंटेस्टेंट्स से अश्लील और आपत्तिजनक टास्क करवाने के आरोप के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त बवाल मच गया है. जिसके बाद ULLU ऐप ने सारे एपिसोड डिलीट कर दिए. वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने ULLU के CEO और एजाज खान को समन भेजा है.
ADVERTISEMENT

ULLU on House Arrest Controversy: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ-न-कुछ वायरल होते रहता है. साथ ही लोग उसपर प्रतिक्रिया भी देते है जिससे वो कंटेंट और वायरल हो जाता है. फिलहाल सोशल मीडिया को एजाज खान के हाउस अरेस्ट की कंट्रोवर्सी ने गरमा रखा है. बिग बॉस फेम एजाज खान के शो में महिला कंटेस्टेंट से अश्लीलता के कुछ क्लिप्स वायरल होते ही बवाल मच गया. इसको देखते हुए ULLU ऐप और NCW(नेशनल कमिशन फॉर वुमन) ने एक कड़ा फैसला लिया है.