UP: शराब के ठेके पर पहुंच गए संभल के DM, लाइन में लगकर खरीदने लगे शराब, जानिए फिर क्या हुआ
डीएम ने देखा कि लाइन में लगे उनके आगे वाले शख्स से दुकानदार ने 10 रुपए ज्यादा लिए थे. ऐसे में डीएम ने ओवर रेटिंग के मामले को सही पाया और जांच के आदेश दे दिए.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: यूपी तक.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
रियलिटी चेक करने पहुंच गए डीएम, जो शिकायत मिली वो सही पाई गई.
डीएम ने शराब की दुकान के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक शराब के ठेके की चर्चा की खूब है. वजह है वहां संभल के जिला अधिकारी खुद शराब खरीदने चले गए थे. यहां आपको लग रहा होगा कि वो शराब पीने के लिए वहां चुपके-चोरी खरीदने गए थे. चुपके चोरी गए तो थे पर शराब के ठेके पर ग्राहकों से ली जा रही ओवर रेटिंग का पता लगाने. हालांकि जब लाइन में उनकी बारी आई तो दुकानदार ने झट पहचान लिया और उन्हें सही रेट पर बोतल ऑफर कर दी.
