UPSC Result 2024: प्रयागराज की शक्ति दुबे ने किया UPSC टॉप, जानें उनके सफलता की पूरी कहानी
Shakti Dubey UPSC Topper 2024: शक्ति दुबे ने UPSC 2024 में टॉप कर एक अलग ही इतिहास रच दिया है. आइए जानते हैें शक्ति दुबे की सफलता से जुड़ी अनसुनी कहानियां.
ADVERTISEMENT

Shakti Dubey UPSC Topper 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस बार शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर टॉप किया है. यूपी के प्रयागराज की शक्ति दुबे ऑल इंडिया टॉपर बनी हैं. चहल एकेडमी को दिए एक मॉक इंटरव्यू में शक्ति ने बताया कि उन्होंने बायो केमिस्ट्री से 2016 में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. नंबर 2 पर हरियाणा की हर्षिता गोयल रही हैं. इस परीक्षा के पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) का आयोजन 7 जनवरी 2025 से शुरू हुआ था और 17 अप्रैल 2025 को समाप्त हुआ. इंटरव्यू के लिए कुल 2845 उम्मीदवारों को बुलाया गया था.
