इस्लामाबाद वार्ता विफल, 21 घंटे की चर्चा के बाद भी अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात?
इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच 21 घंटे चली अहम वार्ता विफल हो गई है. होर्मुज स्ट्रेट और परमाणु कार्यक्रम जैसे मुद्दों पर असहमति के कारण कोई डील नहीं हो सकी. अमेरिका ने इसे ईरान की विफलता बताया है.
ADVERTISEMENT

islamabad summit
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में दुनिया की नजरें जिस कूटनीतिक बातचीत पर टिकी थीं, वह बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई है. अमेरिका और ईरान के बीच करीब 21 घंटे तक चली मैराथन चर्चा के बाद भी मध्य पूर्व में शांति बहाली का कोई ठोस रास्ता नहीं निकल सका.