दुश्मन की जमीन, चारों तरफ खतरा...अमेरिकी कमांडो ने ईरान में घुसकर ऐसे बाहर निकाला अपना सैनिक! 

अमेरिका ने ईरान की पहाड़ियों में फंसे अपने लापता वायु सैनिक को एक बेहद साहसी ऑपरेशन के जरिए सुरक्षित बचा लिया है. F-15E विमान गिरने के बाद यह पायलट दुश्मन के इलाके में छिपा था.

ADVERTISEMENT

US pilot rescue Iran
US pilot rescue Iran
google news

मिडिल ईस्ट में जारी भारी तनाव के बीच अमेरिका ने एक बेहद खतरनाक सैन्य ऑपरेशन को अंजाम दिया है. अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज ने ईरान की सीमा के भीतर घुसकर अपने एक लापता वायु सैनिक (Airman) को सुरक्षित बचा लिया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस खबर की पुष्टि की और इसे अमेरिकी सैन्य इतिहास का सबसे जांबाज मिशन बताया है.