'बंटोगे तो कटोगे...' अब शादी के कार्ड पर छपा सीएम योगी का नारा

गुजरात के भावनगर जिले के वांगर गांव में 23 नवंबर को होने वाली शादी में एक बीजेपी कार्यकर्ता के भाई की शादी होनी है. बीजेपी कार्यकर्ता ने शादी के कार्ड पर मुख्यमंत्री योगी द्वारा दिया गया यह नारा छपवा दिया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान दिया गया नारा, 'बंटोगे तो कटोगे, एक रहोगे नेक रहोगे,' अब महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावी माहौल में भी तेजी से वायरल हो रहा है. इस नारे का लक्ष्य हिंदू समुदाय को एकजुट होने का संदेश देना है. यहां तक कि उत्तर प्रदेश की 9 उपचुनाव सीटों पर भी बीजेपी कार्यकर्ता इसे जोर-शोर से इस्तेमाल कर रहे हैं. अब यह नारा न केवल चुनावी मंचों पर बल्कि पर्सनल इवेंट्स में भी फेमस हो रहा है.