Fact Check: लखनऊ की लड़की ने शादी में पहनी 'बनारसी बिकनी', वायरल दावा कितना सच?

Viral Photo: तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए हमने फैक्ट चेक किया. रिवर्स इमेज सर्च से पता चला कि यह तस्वीर असली नहीं है. ये AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से बनाई गई एक डिजिटल क्रिएशन है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Girl Wear Bikini in Marriage: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे लेकर लोग जमकर चर्चा कर रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि लखनऊ की एक लड़की "बनारसी बिकिनी" पहनकर शादी की. तस्वीर में दुल्हन पीले रंग की बिकिनी में नजर आ रही है, गहनों से सजी हुई है, और हाथ-पैरों में मेहंदी लगी है. उसके सामने शेरवानी पहने दूल्हा खड़ा है. पहली नजर में यह किसी शादी समारोह की तस्वीर लगती है. लेकिन सवाल उठता है क्या यह तस्वीर असली है?