कौन हैं मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन, जिन्होंने बताया E20 पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों को खतरा! सरकार को दी बड़ी सलाह

V Anantha Nageswaran on E20: मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने E20 पेट्रोल को लेकर बड़ी चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पुरानी कार्बोरेटर वाली करीब 8 करोड़ बाइक-स्कूटर E20 पेट्रोल से प्रभावित हो सकती हैं और सरकार को ऐसी गाड़ियों के लिए फिलहाल E10 पेट्रोल की बिक्री जारी रखने की सलाह दी है. जानिए कौन हैं वी अनंत नागेश्वरन, उनकी शिक्षा, करियर और E20 पेट्रोल पर उनकी पूरी राय.

ADVERTISEMENT

V Anantha Nageswaran
V Anantha Nageswaran
Google CTA

देश में एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल यानी E20 पेट्रोल को लेकर चल रही बहस के बीच अब सरकार के अपने ही मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी अनंत नागेश्वरन की चेतावनी सामने आई है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण वाले E20 पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के इंजन और पार्ट्स को भारी नुकसान हो रहा है. इसके साथ ही उन्होंने चेताया है कि एथेनॉल का दायरा ज्यादा बढ़ाने से देश में खाद्य संकट, महंगाई और जल स्तर गिरने जैसी गंभीर समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं.