गुजरात में 43 साल पुराना पुल भरभराकर गिरा, बीते साल ही हुई थी मरम्मत, हादसे में 9 लोगों की मौत

Vadodara Bridge Collapse: वडोदरा में 43 साल पुराना पुल अचानक गिरने से बड़ा हादसा, 9 की मौत और कई घायल, हादसे के पीछे मरम्मत के बावजूद ढांचा फेल होने की आशंका, प्रशासन और NDRF मौके पर मौजूद.

ADVERTISEMENT

Vadodara-Bridge-Collapse-ndrf-
गुजरात के वडोदरा में पुल गिरा. (तस्वीर: इंडिया टुडे)
Google CTA

Vadodara Bridge Collapse: गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार को एक पुल भरभराकर गिर गया. यह पुल वडोदरा और आणंद को जोड़ता था. आज तक की खबर के अनुसार, इस हादसे में 9 लोगों की जान चली गई. वहीं कई लोगों के घायल होने की सूचना है. बताया जा रहा है कि पुल के गिरने के दौरान ही पांच वाहन सीधे नदी में गिर गए.