DMK से MDMK तक... कौन हैं 'संसद के शेर' कहे जाने वाले वाइको, जिनकी राहुल गांधी ने की जमकर तारीफ?
Vaiko Biography: संसद के शेर कहे जाने वाले MDMK प्रमुख वाइको इन दिनों फिर चर्चा में हैं, दिल्ली में उनकी किताब 'वाइको इन पार्लियामेंट' के विमोचन के दौरान राहुल गांधी ने उनकी जमकर तारीफ की. जानिए DMK से MDMK तक का उनका राजनीतिक सफर, संसद में उनकी पहचान, विवाद, जेल यात्रा, परिवार और तमिलनाडु की राजनीति में उनकी अहम भूमिका.
ADVERTISEMENT

Vaiko Profile
दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब ऑफ इंडिया में 5 अगस्त को एमडीएमके (MDMK) प्रमुख वाइको की पुस्तक 'वाइको इन पार्लियामेंट' का विमोचन किया गया. इस खास कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और फारुख अब्दुल्लाह समेत कई प्रमुख दिग्गज सांसद पहुंचे. मंच पर वाइको द्वारा राहुल गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिसमें अखिलेश यादव भी शामिल थे. इस दौरान अखिलेश यादव ने मंच से अंग्रेजी में भाषण देकर सभी को चौंकाया और उनका यह अंदाज चर्चा का विषय बन गया.
