Valentine Day 2026 पर खूब बिके कंडोम...इस शहर ने ऑर्डर में सबको पीछे छोड़ा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Valentine week sales report: फरवरी का महीना कपल्स के लिए खास होता है. इस दौरन कपल्स एक दूसरे को गिफ्ट्स देकर अपने प्रेम का इजहार करते हैं. इस पर Instamart की एक रिपोर्ट सामने आई है. इसके अनुसार वैलेंटाइन वीक में पारंपरिक गिफ्ट्स से ज्यादा इंटिमेसी और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स की डिमांड देखी गई.

ADVERTISEMENT

Valentine day 2026
Valentine day 2026 (प्रतीकात्मक फोटो)
google news

Valentine Condom Sales Report 2026: फरवरी का महीना प्रेमी जोड़ों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता, खासकर 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे. इस दिन तक पहुंचने से पहले लोग पूरा वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट करते हैं. इसकी शुरुआत 7 फरवरी यानी रोज डे से हो जाती है. इसके बाद फिर, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे को सेलिब्रेट करते हुए वैलेंटाइन डे आता है. बता दें कि इस पूरे महीने कपल्स में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है. इसी वजह से इन दिनों गिफ्ट्स की बिक्री भी काफी बढ़ जाती है.