तमिलनाडु: सीएम विजय का बड़ा ऐलान, राज्य के सभी विधायकों को मिलेगी नई कार; जानिए क्या है वजह
तमिलनाडु में विधायकों की आवाजाही और फील्ड वर्क को आसान बनाने के लिए मुख्यमंत्री विजय ने सभी विधायकों को नई सरकारी कारें देने की घोषणा की है. यह फैसला विधानसभा में वीसीके (VCK) विधायक जोतिमणि द्वारा जनप्रतिनिधियों के लिए लॉजिस्टिक्स की माँग उठाए जाने के बाद लिया गया है.
ADVERTISEMENT

तमिलनाडु में हर विधायक को मिलेगी नई कार. (Image: File)
विधानसभा क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों की आवाजाही को आसान बनाने और जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं को जल्द निपटाने के मकसद से राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने राज्य के सभी विधायकों के लिए नई गाड़ियाँ उपलब्ध कराने का ऐलान किया है.
