Shesh Bharat: क्या विजय थलापति की देखादेखी राजनीति में आ रहे राम चरण?

राम चरण तेलुगू के और थलापति विजय तमिल के स्टार हैं. दोनों ने कभी एक साथ कोई फिल्म नहीं की. 2011 में दोनों ने 'टाटा डोकोमो के एक एड में काम किया लेकिन स्क्रीन शेयर तब भी नहीं किया.

ADVERTISEMENT

राम चरण
राम चरण
google news

तमिलनाडु की राजनीति बहुत अरसे तक फिल्म स्टार्स ने चलाई. बहुत अरसे तक कोई स्टार राजनीति में आकर हिट भी नहीं हुआ. थलापति विजय ने लंबे गैप के बाद फिर से ये स्टैबलिश कर दिया कि स्टार्स से बड़ा कोई पॉलिटिकल गेम चेंजर हो नहीं सकता. थलापति विजय की ग्रोथ के बाद हर बड़ा स्टार अपने फैन से घबरा रहा है क्योंकि हर फैन को अपने-अपने स्टार में थलापति विजय दिख रहा है जो सीएम बने. पवन कल्याण अपने ऊपर पड़ प्रेशर की कहानी पहले ही सुना चुके हैं. अब बारी आई है राम चरण की.