प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के...करोड़ वाले दावे पर विराट कोहली की टीम ने दिया करारा जवाब !

विराट कोहली की टीम ने प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए 5 करोड़ रुपये मिलने के दावों को पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद बताया है. प्रवक्ता ने साफ किया कि विराट वहां किसी लेनदेन के लिए नहीं, बल्कि केवल अपनी व्यक्तिगत आस्था और श्रद्धा के कारण जाते हैं.

ADVERTISEMENT

प्रेमानंद महाराज-विराट कोहली
प्रेमानंद महाराज-विराट कोहली
Google CTA

विराट कोहली और प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ी खबरों ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा रखी थी. दावा किया जा रहा था कि कोहली को महाराज जी के आश्रम में आने के लिए 5 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम दी गई थी. ये दावा फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा की ओर से किया गया था. अब इस पूरे विवाद और फैली अफवाहों पर विराट कोहली की आधिकारिक टीम ने कड़ा रुख अपनाते हुए अपना बयान जारी किया है.