राहुल-प्रियंका ने जिसे गैर समझा वही अपना निकला? कौन हैं 'क्रांतिकारी' विवेक जोशी जो बनेंगे नए CEC?
चुनाव आयोग के चयन कानून पर सुप्रीम कोर्ट के दो जजों में मतभेद के बाद मामला 5 जजों की बड़ी संविधान पीठ को भेज दिया गया है. वहीं, चुनाव आयोग के भीतर दो चुनाव आयुक्तों की मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ खुली बगावत से देश की राजनीति में हड़कंप मच गया है.
ADVERTISEMENT

विवेक जोशी
Charchit Chehra: पिछले कुछ सालों से चुनाव आयोग के कई फैसलों पर राहुल गांधी और विपक्ष की भारी नाराजगी रही है . विपक्ष की तरफ से लगातार खुलकर ये गंभीर आरोप लगे कि पूरा चुनाव आयोग बीजेपी को फायदा पहुंचाने वाले काम कर रहा है . अब तक देश में यही इम्प्रेशन था कि चुनाव आयोग के सारे फैसलों में तीनों चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार, विवेक जोशी और एसएस संधू की पूरी सहमति या मिलीभगत है . 2025 में जब बिहार में चुनावी माहौल गरमाया, तब रीगा की रैली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंच से सीधे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ-साथ विवेक जोशी और एस.एस. संधू को भी लपेटे में ले लिया था.
