बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं ने ये क्या कर दिया? जिसे चरणामृत समझकर पीने लगे वो कुछ और निकला, Video वायरल

Banke Bihar Mandir Viral Video: बांके बिहारी मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. इसमें कुछ भक्त मंदिर के एक पत्थर के बने हाथी के मुंह से गिरते हुए पानी को भगवान का चरणामृत मानकर गिलास में भरकर पीते दिख रहे हैं. लेकिन वीडियो में एक व्यक्ति ने कुछ और दावा करता दिखाई दे रहा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Banke Bihari Mandir: वृंदावन का प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर दुनियाभर में अपनी आध्यात्मिकता और पवित्रता के लिए जाना जाता है. हाल ही में इस मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. इसमें कुछ भक्त मंदिर के एक पत्थर के बने हाथी के मुंह से गिरते हुए पानी को भगवान का चरणामृत मानकर गिलास में भरकर पीते दिख रहे हैं. इन श्रद्धालुओं का मानना है कि यह जल भगवान का पवित्र चरणामृत है, लेकिन वीडियो में एक व्यक्ति ने यह दावा किया कि यह पानी दरअसल एसी से निकलने वाला वेस्ट वाटर है.