कॉपी चेकिंग में हुई गड़बड़ी, CBSE टेंडर में बड़ा झोल? 12वीं के छात्र सार्थक ने सबूतों के साथ खोली नियमों में बदलाव की पोल

सार्थक सिद्धांत नाम के एक छात्र ने सीबीएसई के ऑनलाइन कॉपी चेकिंग (OSM) टेंडर में नियमों के अचानक बदलाव और पक्षपात का आरोप लगाया है. छात्र का दावा है कि नियमों में फेरबदल करके एक खास एडुटेक कंपनी को फायदा पहुंचाया गया.

ADVERTISEMENT

CBSE के 'ऑनलाइन मार्किंग' टेंडर में भारी हेरफेर का आरोप, छात्र सार्थक सिद्धांत का बड़ा खुलासा
CBSE के 'ऑनलाइन मार्किंग' टेंडर में भारी हेरफेर का आरोप, छात्र सार्थक सिद्धांत का बड़ा खुलासा
google news

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के कॉपियों को ऑनलाइन जांचने यानी ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) के टेंडर की प्रक्रिया पर 12वीं कक्षा के एक छात्र सार्थक सिद्धांत ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं. सार्थक ने एक ब्लॉग लिखकर कई सीबीएसई टेंडर दस्तावेजों की तुलना की है और आरोप लगाया है कि इस प्रक्रिया में किसी एक खास कंपनी को फायदा पहुंचाने की कोशिश (पक्षपात) की गई है.