मेलानिया की आंखों में दिखा खौफ, सीक्रेट सर्विस ने ढाल बनकर बचाया; देखिए गोलीबारी का वो वीडियो, जिसमें बाल-बाल बचे ट्रंप
वॉशिंगटन हिल्टन होटल में 'व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर' के दौरान गोलीबारी हुई, जहां डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप मौजूद थे. सीक्रेट सर्विस ने ट्रंप को सुरक्षित निकाला, जबकि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है.
ADVERTISEMENT

Washington hotel shooting
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में 'व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर' प्रोग्राम के दौरान अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई. इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप समेत कई वीआईपी मौजूद थे. गोलियां चलते ही सुरक्षाकर्मियों ने फौरन मोर्चा संभाला और राष्ट्रपति ट्रंप को सुरक्षित बचाने के लिए उन्हें एक मेज के नीचे छिपा दिया. गनीमत यह रही कि इस हमले में ट्रंप और उनका परिवार पूरी तरह सुरक्षित है, जबकि पुलिस ने हमलावर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है.