कौन है कोल टॉमस? जिसने वॉशिंगटन के होटल में मचाया तांडव, देखें वीडियो

वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में ट्रंप की मौजूदगी के दौरान फायरिंग हुई. आरोपी कोल टॉमस एलन को गिरफ्तार कर लिया गया. उसने शॉटगन से सीक्रेट सर्विस एजेंट पर गोली चलाई, लेकिन जैकेट से जान बच गई. सुरक्षा में चूक को लेकर जांच जारी है.

ADVERTISEMENT

Cole Thomas Allen
Cole Thomas Allen
google news

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक शख्स ने सुरक्षा घेरा तोड़कर गोलियां चला दीं. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि उस वक्त होटल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी मौजूद थे. हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने बहादुरी दिखाते हुए हमलावर को तुरंत पकड़ लिया.