Weather: UP में भारी बारिश का Alert, नेपाल की वर्षा से बिहार में बाढ़ का खतरा, राजस्थान-MP के लिए ये है update
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु में हल्की-फुल्की बारिश की संभावना जताई गई है. आईएमडी के मुताबिक आज 30 सितंबर को पुडुचेरी, केरल, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है.
ADVERTISEMENT

मौसम की प्रतीकात्मक तस्वीर: AI
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन में कई जानें गईं.
यूपी और बिहार में कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं.
उत्तर भारत में मानसून की विदाई से पहले पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है. वहीं हिमाचल, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और दिल्ली के आसपास हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है. उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश इस सप्ताह तक जारी रहेगी. कुल मिलाकर अगले 5 दिनों तक कहीं-कहीं भारी तो कहीं हल्की-फुल्की बारिश दर्ज की जा सकती है. 2 अक्टूबर से कई राज्यों में मौसम शुष्क होने लगेगा और 5 अक्टूबर तक मौसम साफ हो जाने का अनुमान है.