live blog active
लाइव

West Bengal Elections 2026 Phase 2 Voting Live: बंगाल चुनाव में बंपर मतदान के बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी बोले- जहां टेप मिले वहां फिर से होगी वोटिंग, जानें पल-पल के अपडेट

West Bengal Elections 2026 Voting Phase 2 LIVE: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है. भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई है. इसी बीच सीईओ ने एक बड़ा फैसला किया है. लाइव ब्लॉग में जानें हर विधानसभा सीट का हाल, वोटिंग ट्रेंड्स और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी के साथ पल-पल के अपडेट्स.

ADVERTISEMENT

WB Elections Phase 2 Voting LIVE Updates
WB Elections Phase 2 Voting LIVE Updates
google news

West Bengal Elections 2026 Phase 2 Voting Live: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और निर्णायक चरण के लिए आज 29 अप्रैल को मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है. आज का दिन बंगाल की राजनीति के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि आज कुल 142 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इन सीटों में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के गढ़ माने जाने वाले दक्षिण बंगाल के जिले-कोलकाता, हावड़ा, हुगली, और उत्तर व दक्षिण 24 परगना शामिल हैं.

  • 03:10 PM • 29 Apr 2026

    West Bengal Elections 2026 Phase 2 Voting Live: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने अमित शाह और केंद्रीय बलों पर साधा निशाना

    Bengal Elections 2026 Voting Phase 2 Live: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने एक ट्वीट कर केंद्रीय गृह मंत्री और सुरक्षा बलों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'अमित शाह की कसाईयों और जल्लादों की यह फौज मतदान के दिन आम लोगों पर अत्याचार करते समय एक मासूम बच्चे तक को चोट पहुंचाने से बाज नहीं आ रही है. आम नागरिकों के गुस्से को खुद देखिए.'

     

  • 03:02 PM • 29 Apr 2026

    West Bengal Elections 2026 Phase 2 Voting Live: ममता बनर्जी के आवास के पास सुवेंदु अधिकारी का विरोध, लगे 'गो बैक' के नारे

    WB Elections Phase 2 Voting LIVE Updates: विपक्ष के नेता और भवानीपुर व नंदीग्राम से बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी को आज भारी विरोध का सामना करना पड़ा. जब उनका काफिला कालीघाट में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास से मात्र 100 मीटर की दूरी से गुजर रहा था, तभी वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने उनके खिलाफ 'गो बैक' (वापस जाओ) के नारे लगाने शुरू कर दिए. इस घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई.

     

  • 02:43 PM • 29 Apr 2026

    Bengal Elections 2026 Voting Phase 2 Live: 'मुझ पर नारेबाजी करने वाले बांग्लादेशी वोटर हैं'- सुवेंदु अधिकारी

    WB Elections Phase 2 Voting LIVE Updates:  बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने मतदान के दौरान अपने खिलाफ हुई नारेबाजी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ नारे लगाने वाले लोग 'बांग्लादेशी वोटर' हैं और वे इसलिए निराश हैं क्योंकि उनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं.

    इस बीच, सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने कड़े निर्देश जारी किए हैं. नए आदेश के अनुसार, मतदान करने के बाद अब एक जगह पर 4 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
     

  • 02:14 PM • 29 Apr 2026

    West Bengal Election 2026 Phase 2 Live Updates: EVM पर टेप मिलने वाली जगहों पर दोबारा होगा मतदान!

    WB Elections Phase 2 Voting LIVE Updates: राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि जिन भी मतदान केंद्रों पर EVM मशीनों पर काले या सफेद रंग का टेप लगा पाया गया है, वहां दोबारा मतदान कराया जाएगा. उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि यदि किसी विशेष विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में बूथों से इस तरह की शिकायतें सामने आती हैं, तो उस पूरी विधानसभा सीट पर फिर से मतदान कराने का निर्णय लिया जा सकता है.


     

  • 02:05 PM • 29 Apr 2026

    West Bengal Voting Phase 2 2026 LIVE: किस फेज में 1 बजे तक ज्यादा हुई वोटिंग?

    West Bengal Elections 2026 Phase 2 Voting Live: पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे फेज में भी बंपर वोटिंग हो रही है. इसी वोटिंग के बीच एक सवाल उठने लगा है कि क्या आज पहले फेज के साथ-साथ फिर सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे? तो आंकड़ों के मुताबिक पहले फेज में 1 बजे तक 62.18% मतदान हुआ था, जबकि दूसरे चरण में यह आंकड़ा 61.11 फीसदी का है. यानी आंकड़ा पहले फेज से थोड़ा कम है.
     

  • 01:49 PM • 29 Apr 2026

    WB Elections Phase 2 Voting LIVE Updates: सुवेंदु अधिकारी की सीट पर कितनी हुई वोटिंग?

    West Bengal Voting Phase 2 LIVE Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भवानीपुर सीट हॉट सीट बनी हुई है. इस सीट पर ममता बनर्जी का सीधा मुकाबाल सुवेंदु अधिकारी से है. इसी बीच 1 बजे तक के ताजा वोटर टर्नआउट सामने आए है जिसके मुताबिक भवानीपुर सीट पर 58.53% मतदान हुआ है.
     

  • 01:42 PM • 29 Apr 2026

    West Bengal Voting Phase 2 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल के किस जिले में हुई कितनी वोटिंग?

    West Bengal Elections 2026 Phase 2 Voting Live: 1 बजे तक के वोटर टर्नआउट के मुताबिक राज्य में  61.11% मतदान हुआ है. यहां देखें जिलेवार मतदान प्रतिशत:

    पूर्व बर्धमान – 66.80% (सबसे अधिक मतदान)

    हुगली- 64.57%

    नदिया – 61.41%

    हावड़ा- 60.68%

    कोलकाता उत्तर – 60.18%

    उत्तर 24 परगना – 59.20%

    दक्षिण 24 परगना – 58.58%

    कोलकाता दक्षिण – 57.73%
     

  • 01:35 PM • 29 Apr 2026

    West Bengal Elections 2026 Phase 2 Voting Live: 1 बजे तक कितनी हुई वोटिंग?

    Bengal Elections 2026 Voting Phase 2 Live: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी है, जहां कई इलाकों से हिंसा की खबरें भी सामने आ रही है. इसके बावजूद भी 1 बजे तक के वोटर टर्नआउट के मुताबिक 61.11% वोटिंग हुई है.
     

  • 01:28 PM • 29 Apr 2026

    West Bengal Election 2026 Phase 2 Live Updates: सब बांग्लादेशी मुसलमान हैं...सुवेंदु अधिकारी ने दिया बड़ा बयान

    West Bengal Voting Phase 2 2026 LIVE: भवानीपुर में TMC कार्यकर्ताओं के साथ झड़प के बाद भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि, 'वे सभी बांग्लादेशी मुसलमान हैं...वे डरे हुए हैं. ममता का सफाया हो जाएगा.'

     

  • 01:21 PM • 29 Apr 2026

    West Bengal Election 2026 Phase 2 Live Updates: जहांगीर खान के सीट पर केंद्रीय बलों का लाठीचार्ज!

    Bengal Elections 2026 Voting Live: दक्षिण 24 परगना के फाल्टा सीट पर केंद्रीय बलों ने लाठीचार्ज किया है. यह वहीं सीट है जहां से TMC ने जहांगीर खान को उम्मीदवार बनाया है और IPS अजय पाल शर्मा ने उन्हें सुधरने की धमकी दी थी. केंद्रीय बलों के लाठीचार्ज के बाद TMC ने महिला मतदाताओं के साथ मारपीट करने का दावा किया है.


     

  • 01:08 PM • 29 Apr 2026

    West Bengal Voting Phase 2 2026 LIVE: भवानीपुर में हो गया भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी का TMC कार्यकर्ताओं से झड़प!

    West Bengal Elections 2026 Phase 2 Voting Live: भवानीपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी एक पोलिंग बूथ का इंस्पेक्शन करने पहुंचे थे. वहां पहुंचते ही TMC समर्थकों ने उन्हें घेर लिया और "जय बंगाल" के नारे लगाने लगे. इस दौरान उनकी एक छोटी सी झड़प हो गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला.

     

  • 01:00 PM • 29 Apr 2026

    Bengal Elections 2026 Voting Phase 2 Live: अर्जुन सिंह ने लगाया डमी EVM का आरोप!

    WB Elections Phase 2 Voting LIVE Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा नेता और पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने TMC पर आरोप लगाते हुए कहा कि, 'हमें जानकारी मिली थी कि मायापल्ली (नोआपारा विधानसभा क्षेत्र) में बूथ नंबर 82-83 के बाहर एक नकली (डमी) EVM रखी गई थी और वोटर्स को बताया गया था कि कौन सा बटन दबाना है.'

  • 12:54 PM • 29 Apr 2026

    West Bengal Voting Phase 2 LIVE Updates: सौरव गांगुली ने परिवार के साथ किया मतदान!

    West Bengal Elections 2026 Phase 2 Voting Live: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे फेज चरण में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपने परिवार के साथ बेहाला पुरबा विधानसभा क्षेत्र के विजिटबारिशा शशिभूषण जनकल्याण विद्यापीठ मतदान केंद्र संख्या 153 पर मतदान किया. उन्होंने कहा, 'मैंने अपना वोट दे दिया है. पिछले फेज में काफी मतदान हुआ था. आज वोट दीजिए.'


     

  • 12:39 PM • 29 Apr 2026

    West Bengal Voting Phase 2 2026 LIVE: RG Kar कांड की पीड़िता की मां के साथ TMC के गुंडों ने की बदसलूकी!

    West Bengal Elections 2026 Phase 2 Voting Live: RG Kar मेडिकल कॉलेज में रेप और हत्या की शिकार छात्रा की मां और पानीहाटी सीट से BJP उम्मीदवार, रत्ना देबनाथ ने कहा है कि, 'TMC के गुंडे जिन्होंने मुझ पर हमला करने की कोशिश की, वे मुझे गालियां दे रहे थे. उन्होंने कहा कि मैं अपनी बेटी के नाम पर धंधा कर रही हूं. उन्होंने मेरे साथ बदतमीज़ी की और कहा कि वे 4 मई को मुझसे निपटेंगे. मैंने पुलिस से शिकायत की और उनकी गिरफ़्तारी की मांग की, लेकिन पुलिस ने मुझसे वहां से चले जाने को कहा. मैंने उनसे कहा कि वे मेरे मुख्य चुनाव एजेंट को मेरे साथ रहने दें, लेकिन उन्होंने इसकी इजाज़त नहीं दी. जब मैंने पुलिस स्टेशन में शिकायत की, तो वे आए और वहां मौजूद TMC के सभी कार्यकर्ताओं को हटा दिया.'

  • 12:35 PM • 29 Apr 2026

    LIVE WB Election Phase 2 Voting: दूसरे चरण में इन दिग्गजों की साख दांव पर

    West Bengal Voting Phase 2 LIVE Updates: बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज कई हाई-प्रोफाइल चेहरों की किस्मत का फैसला होना है. इस चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (भबानीपुर) और विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी (भबानीपुर) के बीच कड़ा मुकाबला है. इनके अलावा राज्य सरकार के कद्दावर मंत्री फिरहाद हकीम (कोलकाता पोर्ट), सुजीत बोस (बिधाननगर), ज्योतिप्रिया मल्लिक (हावड़ा), ब्रात्य बसु (दम दम) और सोवंदेब चट्टोपाध्याय (बालीगंज) भी मैदान में हैं. वहीं, बीजेपी की ओर से अर्जुन सिंह (नोआपाड़ा), स्वपन दासगुप्ता (राशबिहारी) और रूद्रनील घोष (शिबपुर) अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वामपंथी खेमे से मीनाक्षी मुखर्जी (उत्तरपाड़ा), दीप्सिता धर (दम दम उत्तर), कलातन दासगुप्ता (पानीहाटी) और ISF के नौशाद सिद्दीकी (भांगर) भी चुनावी रण में ताल ठोक रहे हैं.
     

  • 12:27 PM • 29 Apr 2026

    West Bengal Voting Phase 2 2026 LIVE: पानीहाटी से बीजेपी उम्मीदवार पर हुआ हमला

    West Bengal Elections 2026 Phase 2 Voting Live: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के मतदान के दौरान पानीहाटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रत्ना देबनाथ पर हमले की बात सामने आई है. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, 'मैं अंदर गई थी, सब कुछ ठीक था. जब मैं बाहर आई तो मैंने देखा कि एक बुजुर्ग महिला, जिनके पैर में दर्द था और वह ठीक से खड़ी नहीं हो पा रही थीं, मुझे बुरा लगा और मैंने अपने सामने वाले व्यक्ति से उनकी मदद करने को कहा... तभी 10 मीटर के भीतर ही तृणमूल के गुंडों ने मुझ पर हमला कर दिया और मुझसे कहा कि वे मुझे बाहर नहीं जाने देंगे.'

     

  • 12:12 PM • 29 Apr 2026

    West Bengal Elections 2026 Phase 2 Voting Live: 11 बजे तक पहले या दूसरे...किस फेज में हुई ज्यादा वोटिंग?

    Bengal Elections 2026 Voting Phase 2 Live: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग शुरू है और लोग सुबह से ही लंबी कतारों में लगकर वोट डाल रहे है. इसी बीच 11 बजे तक का वोटिंग टर्नआउट सामने आया है जिसके मुताबिक राज्य में 39.97% वोटिंग हुई है, जबकि पहले फेज में यह 41.11% था. यानी पहले फेज के मुकाबले अभी वोटिंग थोड़ी कम हुई है.

  • 12:08 PM • 29 Apr 2026

    Bengal Elections 2026 Voting Phase 2 Live: फाल्टा सीट पर बवाल के बीच सुवेंदु अधिकारी ने दिया बड़ा बयान

    WB Elections Phase 2 Voting LIVE Updates: फाल्टा की घटना पर, जहां BJP आरोप लगा रही है कि एक पोलिंग बूथ पर उनके चुनाव चिह्न को टेप से ढक दिया गया था, नेता प्रतिपक्ष और भवानीपुर तथा नंदीग्राम से BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि, 'हम भी इस पर नजर रख रहे हैं और जो जरूरी होगा, वह करेंगे. चुनाव आयोग ने भी इस मामले का संज्ञान लिया है. अगर चीजें इसी तरह चलती रहीं, तो जो जरूरी कदम होंगे, वे उठाए जाएंगे. मैं उम्मीदवार से इस बारे में बात करूंगा. भूपेंद्र यादव जी ने मुझे सुबह 9 बजे फोन किया था. मैंने उन्हें स्थिति से अवगत कराया. अभी कुछ ही मिनट पहले, गृह मंत्री और मेरे नेता अमित शाह जी ने मुझे फोन किया. मैंने उन्हें फाल्टा की घटना के बारे में बताया. यह TMC की एक चाल है. हम इस पर कार्रवाई कर रहे हैं. अभी तक कुछ भी नहीं हुआ है. 35 प्रतिशत मतदान हो चुका है; अभी बहुत कुछ देखना बाकी है.'


     

  • 11:56 AM • 29 Apr 2026

    West Bengal Elections 2026 Phase 2 Voting Live: भाजपा उम्मीदवार की गाड़ी पर हमला, देखें वीडियो

    Bengal Elections 2026 Voting Phase 2 Live: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए दूसरे चरण का मतदान जारी है. बसंती विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार की कार पर बूथ संख्या 76 पर कथित हमला हुआ. विकास सरदार ने कहा, 'हर जगह गुंडागर्दी हो रही है. वोट लूट हो रही है. मेरे जाने के बाद 250 TMC के गुंडों ने मेरे पर हमला किया. मेरे सुरक्षाकर्मी की गन भी छीन ली...'


     

  • 11:49 AM • 29 Apr 2026

    Bengal Elections 2026 Voting Phase 2 Live: ममता बनर्जी की सीट का क्या है हाल?

    WB Elections Phase 2 Voting LIVE Updates: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग में भवानीपुर सीट हॉट सीट बना हुआ है. इस सीट पर ममता बनर्जी का सीधा मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी से है. 11 बजे तक के वोटर टर्नआउट के मुताबिक भवानीपुर सीट पर 37.27% मतदान हुआ है.
     

Load More