1 जून से बंगाल की महिलाओं के लिए सभी सरकारी बसें हुईं फ्री, जानिए कार्ड बनवाने का सबसे आसान तरीका
West Bengal Women free bus service: पश्चिम बंगाल में 1 जून से सभी महिलाओं के लिए सरकारी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा शुरू हो गई है, जो कि बीजेपी के चुनावी घोषणापत्र का एक मुख्य वादा था.
ADVERTISEMENT

महिलाओं के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी
Free Bus Services West Bengal:पश्चिम बंगाल की महिलाओं के लिए आज यानी 1 जून से एक बहुत अच्छी खबर है. अब राज्य की कोई भी महिला सरकारी बसों में बिना एक भी रुपया दिए, बिल्कुल मुफ्त में सफर कर सकती है. चुनाव के समय बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में महिलाओं से जो बड़े वादे किए थे, यह उन्हीं में से एक है. इसका मकसद महिलाओं को आगे बढ़ने में मदद करना और उनके सफर को आसान बनाना है. परिवहन विभाग के मुताबिक यह नियम आज यानी 1 जून 2026 से पूरे राज्य में लागू हो गया है.