बंगाल में फिर सियासी बवाल: हुगली में TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, सिर फूटा
पश्चिम बंगाल के हुगली में चंडीतला थाने के बाहर टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई. अपने गिरफ्तार साथियों की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर इस दौरान हमला हुआ, जिससे उनके सिर में चोट आई है.
ADVERTISEMENT

west bengal
पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला हुगली जिले का है, जहां चंडीतला थाने के ठीक सामने TMC और BJP के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. इस हिंसक झड़प के दौरान TMC के वरिष्ठ नेता और सांसद कल्याण बनर्जी के सिर में गंभीर चोट आई है. घटना के बाद से इलाके में भारी तनाव का माहौल है.