पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 3 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, इन नेताओं के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं सीटें
West Bengal Rajya Sabha By Election 2026: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. चुनाव आयोग ने राज्यसभा की तीन खाली सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव कराने का ऐलान कर दिया है. ये सीटें TMC नेताओं के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं. अब सबकी नजर इस बात पर है कि इन सीटों पर कौन पहुंचेगा और क्या बंगाल की सियासत में कोई बड़ा उलटफेर होने वाला है.
ADVERTISEMENT

Rajya Sabha Bye Election
West Bengal Rajya Sabha Election: पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन खाली सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. इन सीटों पर आगामी 24 जुलाई 2026 यानी शुक्रवार के दिन वोटिंग होगी. चुनाव आयोग ने नोटिफिकेशन के अनुसार मतदान का प्रोसेस सुबह 9 बजे से शुरू होगा और शाम 4 बजे तक चलेगा. आपको बता दें कि राज्य में तीन राज्यसभा मेंबरर्स ने इस्तीफा दिया था, इसके बाद से ये सीटें खाली चल रही थीं. ऐसे में अब इन सिटों पर चुनाव आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.
