TMC राज में जहां होती थी नमाज, आज वहां पसरा सन्नाटा...बंगाल में सरकार बदलते ही बदल गए नियम!

Kolkata Eid Namaz: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बकरीद की नमाज को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिला. वर्षों से कोलकाता के रेड रोड पर होने वाली ईद की नमाज अब ब्रिगेड परेड ग्राउंड में कराई गई. सरकार का दावा है कि इससे ट्रैफिक जाम और प्रशासनिक परेशानियों से राहत मिलेगी. जानिए रेड रोड, नमाज, सुभेंदु सरकार और इस फैसले के पीछे की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Kolkata Eid Namaz
Kolkata Eid Namaz
google news

पश्चिम बंगाल में जब से टीएमसी सरकार की विदाई और बीजेपी सत्ता में आई है, तब से ही लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है. आज यानी बकरीद के दिन नमाज को लेकर भी एक बड़ा बदलाव किया गया है. कोलकाता के जिस जगह पर पिछले कई सालों से नमाज पढ़ा जाता रहा है, सरकार बदलने के साथ जगह भी बदल दी गई है. अब नमाज पढ़ने के लिए नमाजियों को कोलकाता के ऐतिहासिक रेड रोड की जगह ब्रिगेड परेड ग्राउंड में जाना पड़ा है.