बंगाल में 'योगी मॉडल' की तैयारी, दंगे किए या सरकारी संपत्ति तोड़ी तो सीधे नीलाम होगी प्रॉपर्टी, जानें इस बिल के बारे में सबकुछ

पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार राज्य में दंगों और असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश और गुजरात की तर्ज पर एक बेहद सख्त कानून ला रही है.

ADVERTISEMENT

बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी
बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी
Google CTA

पश्चिम बंगाल की शुभेंदु सरकार राज्य की कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से बदलने के मूड में नजर आ रही है. प्रदेश में तोड़फोड़, आगजनी, दंगे और असामाजिक हरकतों पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए सरकार एक बेहद सख्त कानूनी चाबुक तैयार कर चुकी है. सूत्रों के मुताबिक, आज विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) के साथ-साथ दो ऐसे बड़े और कड़े विधेयक पेश किए जा सकते हैं जो अपराधियों की रीढ़ तोड़कर रख देंगे.