पश्चिम बंगाल में CJP वॉलंटियर के पिता की जान जाने पर बवाल, पार्टी प्रवक्ता सौरव दास ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा!

West Bengal Violence: पश्चिम बंगाल में CJP वॉलंटियर के घर कथित हिंसा और उनके पिता की मौत को लेकर विवाद बढ़ गया है. CJP प्रवक्ता सौरव दास ने बीजेपी से जुड़े लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. जानें क्या है पूरा मामला, 'स्कूल ठीक करो' कैंपेन से इसका क्या कनेक्शन है और CJP ने आगे क्या कदम उठाने की बात कही है.

ADVERTISEMENT

CJP Volunteer News
CJP प्रवक्ता सौरव दास
Google CTA

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने पश्चिम बंगाल में अपने एक वॉलंटियर के घर हुई हिंसा और उनके पिता की मौत को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर सीधे आरोप लगाए हैं. CJP के सौरव दास ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि यह सब संस्था द्वारा चलाए जा रहे 'स्कूल ठीक करो' कैंपेन के डर और बौखलाहट के कारण किया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि युवाओं और सीजेपी की इस मुहिम को ऐसे हिंसक कृत्यों से दबाया नहीं जा सकता और इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.