पूर्व CJI चंद्रचूड़ का ऐसा कौन सा जजमेंट जिसके बाद मस्जिदों में होने लगी मंदिरों की खोज?

मस्जिदों, दरगाहों में मंदिर की खोज की राजनीति के चक्कर में यूपी के संभल में 4 लोगों की जान चली गई. संभल का हंगामा अभी थमा भी नहीं था कि अजमेर शरीफ में शिव मंदिर की खोज के विवाद ने जोर पकड़ लिया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: न्यूज तक.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

निशाने पर आ गए हैें पूर्व CJI और उनका एक जजमेंट.

point

ज्ञानवापी में सर्वे के आदेश के बाद शुरू हुआ नया विवाद.

मस्जिदों, दरगाहों में मंदिर की खोज की राजनीति के चक्कर में यूपी के संभल में 4 लोगों की जान चली गई. संभल का हंगामा अभी थमा भी नहीं था कि अजमेर शरीफ में शिव मंदिर की खोज के विवाद ने जोर पकड़ लिया. अजमेर की एक निचली अदालत ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में एक हिंदू मंदिर बताने वाली याचिका सुनवाई के लिए मंजूर कर ली. कोर्ट से अजमेर शरीफ में शिव मंदिर की खोज की तरफ पहला कदम बढ़ा है. कोई फाइनल आदेश नहीं आया है, लेकिन भयंकर विवाद शुरू है. समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव इतने तैश में आए कि कह दिया... इस तरह के छोटे-छोटे जज बैठे हैं जो इस देश में आग लगवाना चाहते हैं.