UP पुलिस कस्टडी में मोहित पांडेय की मौत के बाद CCTV में क्या दिखा? CM योगी ने परिवार वालों से क्या कहा?
मोहित के परिजन सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ सरकारी आवास पर पहुंच गए और उनसे मुलाकात की. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना के बारे में पूरी जानकारी ली और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: यूपी तक.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
मृतक मोहित के परिजन सीएम योगी से मिले.
सीएम योगी ने परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है.
उत्तर प्रदेश पुलिस की कस्टडी में एक युवक मोहित पांडेय की मौत पर बवाल मच गया है. परिजनों का आरोप है कि मोहित और उसके भाई को रातभर बिना लिखित रिकॉर्ड के थाने में जबरन रखा गया. परिजनों का आरोप है कि मोहित की थाने में पिटाई भी की गई. शनिवार को मोहित की तबीयत बिगड़ी और लोहिया अस्पताल ले जाने के बाद उसकी मौत हो गई.