'आंखें बंद करो, सरप्राइज दूंगा...' बॉयफ्रेंड की बात मानते ही खत्म हो गई शादीशुदा गर्लफ्रेंड की जिंदगी, फिर सामने आई दर्दनाक कहानी
Love Affair Murder Case: बचपन की दोस्ती, वर्षों पुराना प्रेम संबंध और फिर व्हाट्सएप पर ब्लॉक किए जाने का शक. महाराष्ट्र में सामने आई यह सनसनीखेज वारदात किसी क्राइम थ्रिलर से कम नहीं है. आरोपी प्रेमी ने सरप्राइज गिफ्ट देने के बहाने महिला की आंखों पर पट्टी बांधी और फिर ऐसा कदम उठाया जिसने पूरे इलाके को दहला दिया.
ADVERTISEMENT

सरप्राइज गिफ्ट के बहाने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट (सांकेतिक तस्वीर)
Maharashtra Lover Killed Girlfriend: शीतल और राजेश बचपन के अच्छे दोस्त थे. शीतल महाराष्ट्र की रहने वाली थी, जबकि राजेश तेलंगाना का निवासी था. साल 2009 के आसपास दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई. हालांकि साल 2014 में राजेश को उस समय बड़ा झटका लगा जब शीतल की शादी किसी अन्य व्यक्ति से हो गई. शादी के बाद शीतल एक बेटी की मां भी बनी, लेकिन बताया जाता है कि उसका और राजेश का संपर्क बना रहा और दोनों के बीच अफेयर चलता रहा. इस बीच एक दिन राजेश, शीतल को सरप्राइज गिफ्ट देने के बहाने उसके घर पहुंचा. उसने प्यार से शीतल की आंखों पर पट्टी बांधी, लेकिन अगले ही पल धारदार चाकू से उसका गला रेत दिया.