WhatsApp पर 'NO' क्लिक करते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! हैदराबाद पुलिस ने CA वाली कहानी बताकर दी चेतावनी

WhatsApp Scam Alert: WhatsApp पर बैंक खाते से पैसे कटने का मैसेज आने पर जल्दबाजी में ‘NO’ रिप्लाई करने से पहले सावधान रहें. हैदराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनर ने साइबर ठगी को लेकर चेतावनी दी है. जानिए CA से लाखों की ठगी के मामले, इस स्कैम की सच्चाई और बैंक अकाउंट सुरक्षित रखने के तरीके.

ADVERTISEMENT

WhatsApp Scam Alert
WhatsApp Scam Alert
Google CTA

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी विकसित होती है, वैसे-वैसे ही स्कैमर्स नए-नए जाल बुनने में लग जाते हैं. इसी कड़ी में अब एक नए स्कैम की जानकारी सामने आई है. अभी तक आप जिस WhatsApp से लोगों से अलग-अलग तरीकों से बातचीत करते आ रहे थे, अब उसी से साइबर ठगी भी की जा रही है. हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर विश्वनाथ चन्नप्पा सज्जनर ने इस नए स्कैम को लेकर अलर्ट किया है. उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि, अगर आपको WhatsApp पर बैंक खाते से पैसे कटने का मैसेज आता है तो जल्दबाजी में घबराकर उसका रिप्लाई नहीं करें, नहीं तो आपका खाता खाली हो सकता है. आइए विस्तार से जानते हैं क्या है यह नया स्कैम और आप कैसे बच सकते हैं इससे.