जब रतन टाटा से एक नेता ने एयरलाइन शुरू करने के लिए मांगी थी 15 करोड़ रुपए की घूस, दिलचस्प है कहानी

Ratan Tata: रतन टाटा 1991 में टाटा ग्रुप के चेयरमैन बने और जल्द ही उन्होंने एयरलाइन सेक्टर में एंट्री करने का मन बनाया. उन्होंने सिंगापुर एयरलाइंस के साथ ज्वॉइंट वेंचर का प्रस्ताव रखा, लेकिन जब फाइल सरकार के पास पहुंची तो चीजें रुक गईं. 2010 में रतन टाटा ने खुलासा किया कि एयरलाइन शुरू करने के लिए उनसे 15 करोड़ रुपए की घूस मांगी गई थी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Ratan Tata: रतन टाटा का सपना सिर्फ जमीन पर नहीं, आसमान में भी उड़ान भरने का था. उन्होंने टाटा ग्रुप को कई क्षेत्रों में ऊंचाइयों पर पहुंचाया. लेकिन उनकी एक ख्वाहिश थी कि टाटा की खुद की एयरलाइन हो. यह सफर आसान नहीं रहा, कई बार उनके सपने टूटे, फिर बने, और आखिरकार 2022 में जाकर उनका सपना सच हुआ.