PM मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग एक साथ दिखे मंच पर तो अगले ही दिन ट्रंप ने भारत को लेकर कर दिया नया दावा

Donald Trump News: चीन में हुए SCO शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग के साथ मंच साझा करने के अगले ही दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर एक नया दावा किया है. ट्रंप ने कहा कि भारत ने अपने टैरिफ को पूरी तरह से कम करने की पेशकश की है, लेकिन अब देर हो गई है.

ADVERTISEMENT

भारत को लेकर ट्रंप ने किया नया दावा
भारत को लेकर ट्रंप ने किया नया दावा
google news

Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत पर व्यापारिक रिश्तों को लेकर सख्त रुख अपनाया है. इस बीच अब ट्रंप ने भारत को लेकर एक नया दावा किया है. बता दें कि ट्रंप का ये दावा ऐसे समय में आया है जब रविवार को चीन में एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी, रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ मंच साझा किया. चीन में हुई इस बैठक ने वैश्विक स्तर पर काफी सुर्खियां बटोरी. अब बैठक के अगले दिन ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत से व्यापार को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया.