जब उद्धव ठाकरे ने अभिजीत दिपके की मां से पूछा बेटे की शादी का प्लान, तो आया ये जवाब
महाराष्ट्र के औरंगाबाद के रहने वाले अभिजीत दिपके अमेरिका से पढ़े एक पॉलिटिकल कम्यूनिकेशन स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जो AAP के सफल डिजिटल अभियानों का हिस्सा रह चुके हैं. जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन का नेतृत्व करने के बाद अब वे 'CJP' के जरिए बिना पार्टी बनाए युवाओं के मुद्दों की लड़ाई आगे बढ़ाने की तैयारी में हैं.
ADVERTISEMENT

उद्धव ठाकरे अभिजीत दिपके
छात्रों की आवाज बनकर अचानक चर्चा में आए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके इन दिनों लगातार खबरों में बने हुए हैं. जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन की सफलता के बाद अब उन्होंने अपने अगले कदम की तैयारी शुरू कर दी है. इसी बीच, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को अभिजीत से फोन पर बात कर उन्हें विपक्ष के पूरे समर्थन का भरोसा दिलाया.
