कौन है रहस्यमयी एलिस हुआंग जिस पर लगा एनवीडिया के सीईओ की जासूसी का शक? क्यों इंटरनेट से गायब है उसकी पक्की जानकारी?

Nvidia CEO Jensen Huang: Nvidia सीईओ जेनसन हुआंग को हनीट्रैप में फंसाने वाली रहस्यमयी हसीना एलिस हुआंग का पिछला रिकॉर्ड और पहचान इंटरनेट से रातों-रात मिटा दी गई है.

ADVERTISEMENT

एलिस हुआंग
एलिस हुआंग
Google CTA

एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग को लेकर दुनिया में तहलका वाले खुलासे से दुनिया में हड़कंप मचा है. एनवीडिया या जेनसन हुआंग ने न तो दुनिया के लिए कुछ नया इनवेंट किया है, न ही कोई प्रोडक्ट लॉन्च किया है. जो इंसान टेक वर्ल्ड के लिए एल्गोरिदम बनाता रहा वो हुस्न के एल्गोरिदम में फंस गया. कहानी सिर्फ ये नहीं कि जेनसन हुआंग 41 साल पुरानी शादी में पत्नी लोरी मिल्स को भूलकर किसी हसीना के इश्क में गिरफ्तार हो गए. 

कहानी ये है कि दुनिया के कई देशों से भी बड़ा आदमी हनीट्रैप के चक्रव्यूह में फंसा मिला है. हल्ला ये है कि जेनसन हुआंग जिसे दिल दे रहे थे वो रहस्यमयी हसीना एलिस हुआंग चीन के इशारे पर सीक्रेट डील्स की जासूसी कर रही थी. एक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा में बीजिंग की सबसे बड़ी डिजिटल सेंधमारी हुई है. इस कहानी के तीन चर्चित चेहरे हैं- खुद एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग, रहस्यमयी हसीना एलिस हुआंग और जेनसन की पत्नी लोरी मिल्स. जेनसन हुआंग पीड़ित भी हैं, कलप्रिट भी. एलिस हुआंग अक्यूज्ड भी है और कलप्रिट भी लेकिन लोरी मिल्स का क्या? उनका क्या कसूर था?

जेनसन और लोरी मिल्स की प्रेम कहानी शुरू हुई थी 80s में. ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग कैंपस में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए जेनसन ने एडमिशन लिया था. उस समय 17 साल की बाली उम्र में जेनसन. 250 लड़कों की क्लास में सिर्फ 3 लड़कियां थीं. तब पूरी दुनिया में इंजीनियरिंग फील्ड में महिलाओं की गिनती उंगलियों पर होती थी. 

 इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ था प्यार

उनमें से एक थी 19 साल की लोरी मिल्स जो जेनसन से दो साल सीनियर थी. लोरी को देखते ही इंजीनियरिंग पूरी करने से पहले जेनसन का दिल धड़क उठा. बात करने के कोई और मौका नहीं मिला तो उन्होंने होमवर्क का ऑफर इस्तेमाल किया. लोरी से कहा अगर तुम हर संडे मेरे साथ बैठकर होमवर्क करोगी, तो तुम्हें क्लास में A ग्रेड्स मिलेंगे. 

जेनसन की स्मार्ट चाल काम कर गई. लोरी उनकी लैब पार्टनर बनने के लिए तैयार हो गईं. इसके बाद हर संडे दोनों का पूरा दिन साथ में होमवर्क करते हुए बीतने लगा, जिसे जेनसन अपनी संडे डेट कहते थे. धीरे-धीरे यह पढ़ाई वाला रिश्ता गहरे प्यार में बदल गया. पढ़ाई के दौरान ही, जब जेनसन सिर्फ 20 साल के थे, उन्होंने लोरी का हाथ थामकर एक और बड़ा वादा किया कि जब मैं 30 साल का हो जाऊंगा, तब मैं किसी कंपनी का सीईओ बनूंगा. लोरी ने उनके इस बड़े ख्वाब पर पूरा भरोसा किया. लगभग 5 साल के इस खूबसूरत रिलेशनशिप के बाद, साल 1985 में दोनों ने बेहद सादगी से शादी कर ली. तब तक जेनसन कुछ नहीं बने थे. 

लोरी मिल्स का लाइफ में आना जेनसन के लिए बहुत लकी साबित किया. शादी करने के बाद जब पति-पत्नी जॉब करके पैसे कमा रहे थे तब ह्यूलेट-पैकार्ड (HP) में चिप डिजाइनर की जॉब कर रहीं लोरी ज्यादा पैसे कमाती थी. न जाने क्यों लोरी को लगता था कि जेनसन ने जो वादा किया वो पूरा करके मानेंगे. वो बस जेनसन के सपनों को हौसलों की उड़ान देती रही. सचमुच वो दिन आया सारे सपने पूरे होने लगे.

1993 में एक रेस्ट्रॉ डेनीज में जेनसन हुआंग ने एनवीडिया कंपनी की नींव रख दी. उसी डेनीज में कभी जेनसन बर्तन धोने और वेटर का काम कर चुके थे. जेनसन ने अपने दो इंजीनियर दोस्तों, क्रिस मैलाचोव्स्की और कर्टिस प्रिएम के साथ चिप बनाने की कंपनी शुरू की. जेनसन का सीईओ बनने का पहला सपना पूरा हुआ. नाम बड़ा यूनिक रखा-एनवीडिया जिसका लैटिक मीनिंग होता है ईर्ष्या. जेनसन को ऐसी कामयाब कंपनी बनानी थी जिसे देखकर उनके कम्पीटिटर जल-भुन जाएं. सचमुच एनवीडिया आज तक ऐसी ही कंपनी है. 

पहला चिप प्रोडक्ट 1995 NV1 बुरी तरह फ्लॉप हो गया. कंपनी शुरू होते बंद होने की कगार पर पहुंच गई लेकिन जेनसन हुआंग से कहीं ज्यादा लोरी मिल्स ने हार नहीं मानी. एनवीडिया को खड़ा करने और जेनसन हुआंग को दुनिया का 'टेक गॉड' बनाने के पीछे असली दिमाग और हिम्मत लोरी मिल्स की ही थी. जब स्टाफ की सैलरी देने के पैसे नहीं बचे, तब लोरी ने शादी की अंगूठी गिरवी रखकर जेनसन को कंपनी चलाने के लिए पैसे किए ताकि कंपनी भी चलती रहे, जेनसन का सपना भी न टूटे.

फिर से हिम्मत करके जेनसन ने 1997 में RIVA 128 चिप लॉन्च किया, जिसकी रिकार्ड सेल ने कंपनी को डूबने से बचा लिया. मेकिंग ऑफ एनवीडिया के लिए सबसे बड़ा माइलस्टोन साबित हुआ 1999 में लॉन्च दुनिया का पहला GPU यानी ग्राफ़िक्स प्रोसेसिंग यूनिट GeForce 256. ऐसा क्रांतिकारी चिप था जिससे निकला टेक वर्ल्ड और वीडियो गेम्स की दुनिया के लिए 3D ग्राफिक्स. 2006 में उनका बनाया कूडा CUDA सॉफ्टवेयर आज एआई (AI) क्रांति का बैकबोन बना है.

जेनसन एनवीडिया बना ब्रैंड

एनवीडिया ने जेनसन हुआंग और लोरी मिल्स को टेक वर्ल्ड का पावर कपल बना दिया. मिडिल क्लास से सीधे दोनों इलिट क्लास में पहुंच गए. एनवीडिया कंपनी से कहीं आगे जेनसन हुआंग का साम्राज्य बनती गई. जेनसन एनवीडिया के ब्रैंड बनते गए लेकिन लोरी मिल्स ने अपना शानदार ग्रोइंग टेक करियर छोड़ दिया. लाइमलाइट से दूर पति के सपोर्ट और बच्चों की परवरिश में बिजी हो गई. दोनों के दो बच्चे हुए- स्पेंसर और मैडिसन, जो आगे चलकर एनवीडिया में ही काम करने लगे. 

जेनसन हुआंग को जब भी मौका मिला सक्सेस का सारा क्रेडिट पत्नी लोरी मिल्स को देते रहे. यहां तक कि उनका सिग्नेचर स्टाइल—ब्लैक लेदर जैकेट भी लोरी की पसंद से ही बनाया. जेनसन हुआंग की स्किन सेंसेटिव है इसलिए बहुत मेहनत से कस्टमाइज कराया ब्लैक लेदर जैकेट. प्यार, समर्पण के कारण 41 साल तक जेनसन और लोरी पूरी दुनिया के लिए परफेक्ट मैरिज कपल की मिसाल बनी जिसके विश्वास पर अब जाकर करारा झटका लगा है.

इतने महीन इंटरनेशनल जासूसी नेटवर्क के पर्दाफाश की कहानी ऐसे है कि हॉलीवुड की सस्पेंस क्लाइमेक्स नई फिल्म बन जाए. सारे कांड का खुलासा अमेरिका के स्पाई इंटलिजेंस के एक शक से हुआ. शक हुआ कि सिंगापुर की डेटा सेंटर कंपनी मेगास्पीड बैन हो चुकी अमेरिकी एआई चिप्स चोरी-छिपे चीन पहुंचा रही है. इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस शुरू हुआ तो रडार पर आई सिंगापुर की डेटा कंपनी मेगास्पीड की टॉप एग्जीक्यूटिव एलिस हुआंग जिसके फोन और डिजिटल कम्युनिकेशंस ने सारा खुलासा कर दिया. 

सर्विलांस के दौरान एलिस हुआंग और जेनसन  हुआंग के बीच प्राइवेट और संवेदनशील मैसेजेस हाथ लगे. जब एलिस के फोन रिकॉर्ड्स की अनमास्किंग कराई गई तो पता चला कि जेनसन हुआंग और एलिस के बीच तो कुछ और ही चल रहा था जो इंटीमेट एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से कहीं ज्यादा था. अमेरिका के गोपनीय सरकारी मेमो में लिखा गया कि चीन के मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी ने एलिस को खास तौर पर जेनसन हुआंग को हनीट्रैप में फंसाने और वाशिंगटन पर एआई चिप्स के बैन को ढीला करने का दबाव बनाने के लिए मोहरा बनाया था. 

लाइव मीडिया कैमरों के सामने हुआ रिकॉर्ड

जेनसन हुआंग और एलिस हुआंग का यह रिश्ता महज एकतरफा आकर्षण या प्रोफेशनल मीटिंग्स तक सीमित नहीं था, बल्कि बेहद गहरे और 'रोमांटिक अफेयर' के स्तर तक पहुंच चुका था. दोनों को पहली बार जून 2024 में ताइवान के किसी बार में बहुत करीब बैठे देखा गया था. मई 2025 में एक चीनी रेस्ट्रॉ के बाहर लाइव मीडिया कैमरों के सामने एक ऐसा पल रिकॉर्ड हुआ जब जेनसन हुआंग ने सरेआम एलिस के कंधे पर हाथ रखा और एलिस ने उनके दाहिने गाल पर किस किया. US Intelligence की जांच रिपोर्ट में दोनों के बीच इंटीमेट यानी शारीरिक और बेहद निजी संबंधों की पुष्टि की गई है.

पिछले साल रॉक बैंड कोल्डप्ले के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान किस कैमका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भयंकर वायरल हुआ था जिसमें जेनसन हुआंग किसी कॉन्सर्ट में किसी महिला के साथ देखे गए. कथित वीडियो में महिला किस करती दिख रही है. बाद में एआई-जनरेटेड डीपफेक (AI Deepfake) साबित हुआ. 

जेनसन हुआंग ने इन खबरों को सिर्फ सामान्य बिजनेस मीटिंग कहकर टालने की कोशिश की थी, लेकिन जब बचने का कोई रास्ता नहीं बचा तो खुद जेनसन हुआंग ने एनवीडिया स्टाफ को ईमेल भेजकर सारा सच कनफेस कर लिया. परफेक्ट फैमिली मैन की इमेज को खुद तोड़ते हुए लिखा- मैं पत्नी के प्रति वफादार नहीं रहा. मेरे इस कदम का कोई बहाना नहीं है. मेरे इन कदमों ने मेरी पत्नी और मेरे बच्चों को गहरी चोट पहुंचाई है और इसके लिए मैं दिल से माफी मांगता हूं. आगे अब ये हो रहा है जो कंपनी खुद जेनसन ने पत्नी के साथ मिलकर बनाई थी उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपने लेवल पर जांच तेज की है कि अफेयर के बहाने अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा या कंपनी के किसी सीक्रेट कोड के साथ कोई समझौता हुआ है या नहीं.

इंटरनेशनल हेडलाइनंस में जिस महिला का जिक्र सबसे बड़ा रहस्य बना है, उसे दुनिया एलिस हुआंग के नाम से जान रही है. 
लेकिन चीन के ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स में असली हुआंग ले का खुलासा हुआ है जो चीन की नागरिक है. सरनेम एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से बिल्कुल मिलता है, लेकिन दोनों के बीच कोई पारिवारिक या खून का रिश्ता नहीं है. एलिस के शुरुआती जीवन और बचपन को लेकर सार्वजनिक रूप से बहुत कम जानकारी मौजूद है, जिसे खुफिया एजेंसियां चीन का एक सोचा-समझा पैंतरा मानती हैं. जन्म से लेकर आगे की जिंदगी एकदम गुप्त है. ये चाल हो सकती है कि आम लड़की को नई पहचान के साथ कॉर्पोरेट वर्ल्ड में ऐसे किसी मिशन में प्लांट किया जा सके. 

हालांकि बहुत से कन्फ्यूजन के बीच एक चर्चा है कि वो चीन के सरकारी न्यूज चैनल CCTV और हुनान टीवी (Hunan TV) में टेलीविजन रिपोर्टर रह चुकी है. मीडिया छोड़ने के बाद एलिस अचानक फाइनेंस वर्ल्ड में आई. बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए बहुत कम वक्त में HSBC बैंक की प्राइवेट बैंकिंग डिवीजन के प्रेसिडेंट की असिस्टेंट बन गईं. वहां से 
सीधे CITIC सिक्योरिटीज में वाइस प्रेसिडेंट बन बैठी.

अमेरिकी एआई चिप्स के बाजार में सबसे बड़ा मोहरा

पत्रकारिता और बैंकिंग के बाद एलिस ने एक बार फिर अपना पासा पलटा और एआई चिप सप्लाई चेन में घुस गई. मार्च 2023 में सिंगापुर की साधारण डेटा सेंटर कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर बनीं, जिसका नाम बदलकर बाद में 'Megaspeed' रखा गया. इसी कंपनी के जरिए एलिस अमेरिकी एआई चिप्स के बाजार में सबसे बड़ा मोहरा बनीं. जब अमेरिकी सरकार ने चीन पर एडवांस्ड एआई चिप्स बेचने का बैन लगाया, तब एलिस की कंपनी मेगास्पीड ने पिछले दो सालों में एनवीडिया से करीब 40 हजार करोड़ रुपये के एआई प्रोसेसर और हार्डवेयर खरीद डाले. वह टेक कॉन्फ्रेंस और बड़ी बिज़नेस पार्टियों का प्रमुख चेहरा बन गईं, जहां दुनिया भर के टेक दिग्गजों से उनके करीबी संबंध बनते गए.

एनवीडिया (Nvidia) कितनी बड़ी कंपनी है, इसे समझने के लिए किसी कंपनी से तुलना नहीं करनी है. कंपनी की मार्केट वैल्यू 380 लाख करोड़ रुपये भारत, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी जैसे शक्तिशाली देशों की पूरी अर्थव्यवस्था (GDP) से भी बड़ी हो चुकी है. एनवीडिया आज सिर्फ एक कंपनी नहीं है, बल्कि यह दुनिया की वो डिजिटल 'गोल्ड माइन' है जिसके बिना पूरी दुनिया का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और टेक सिस्टम एक सेकंड में ठप हो सकता है. इसके एक-एक सुपरकंप्यूटिंग एआई चिप (AI Chip) की कीमत लाखों डॉलर्स में है, जिन्हें डेटा सेंटर्स तक पहुंचाने के लिए बख्तरबंद गाड़ियों (Armored Cars) और बुलेटप्रूफ सुरक्षा का इस्तेमाल किया जाता है.

ये भी पढ़ें: Nvidia के CEO जेनसन हुआंग ने पत्नी से बेवफाई कबूली, चीनी महिला से रिश्तों पर कंपनी की जांच शुरू, क्या चीन के लिए जासूसी का था मामला?