कौन है अनिल पंडित जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की कथित जिम्मेदारी ली, हमले के बाद का वीडियो आया सामने
मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की कथित रूप से अनिल पंडित ने जिम्मेदारी ली है. लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़े अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर हमले की वजह भी बताई है. हालांकि इस पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
टाइगर श्रॉफ पर हमले की कहानी चश्मदीद सलमा ने बताई.
सलमा के फोन में फायरिंग के बाद रिकॉर्ड हुआ वीडियो.
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉप पर फायरिंग की घटना सामने आई है. रविवार की शाम मुंबई के जुहू इलाके में फैन्स के बीच घिरे टाइगर पर अचानक फायरिंग हो गई. हालांकि इसमें टाइगर बाल-बाल बच गए. घटना में दो लोगों के घायल होने की खबरें आ रही हैं. इसमें 35 वर्षीय युवक सीने में गोली लगी है. फिलहाल उसकी हालत स्थिर है. बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर फिरदौस के हाथों में बाएं हाथ में चोट आई है.
रविवार को शाम 6:30 बजे के करीब विले पार्ले वेस्ट में टाइगर श्रॉफ फुटबॉल मैच खेलने गए थे. वहीं युवक मैच कवर करने गया था जिसे गोली लगी है. उसे शाम 7:10 बजे कूपर अस्पताल पहुंचाया गया. बताया जा रहा है कि मैच खेलने के बाद टाइगर वहां से निकल रहे थे तभी फायरिंग हुई. इस पूरे मामले की जिम्मेदारी
इस पूरे मामले पर चश्मदीद ने क्या बताया ?
वहां मौजूद एक महिला सलमा शेख जो व्लॉग बना रही थीं, उनके मोबाइल में फायरिंग की आवाज के बाद चीख पुकार रिकॉर्ड हो गई. यही नहीं उनके वीडियो में 12 सेकेंड के लिए टाइगर श्रॉफ भी दिखे. वे फिलहाल सुरक्षित हैं. उनके ड्राइवर को गोली लगी है. वहां खून के भी निशान दिखे. सलमा ने न्यूज एजेंसी IANS को बताया कि वो तो मार के चला गए. मैं तो दिल से तड़प रही हूं. मैं टाइगर को बेटा मानती हूं. सबको लगा कि पटाखा फोड़ रहे हैं पर जब टाइगर के ड्राइवर पर नजर गई तो सभी चिल्लाने लगे.

टाइगर के स्टीयरिंग संभालते ही फिर से गोलियां चलीं?
सलमा के वीडियो में देखा जा सकता है कि जब वह ड्राइवर की सीट संभालते हैं, तो दरवाजे के पास खून दिखाई देता है. फिर दरवाजा बंद हो जाता है. सलमा ने ये बात बताई भी.
डीसीपी ने क्या बताया ?
डीसीपी मोहित गर्ग, ज़ोन 1, पश्चिमी क्षेत्र ने बताया कि जब वो गाड़ी में बैठ के वापस जा रहे थे तब की ये घटना है. टाइगर श्रॉफ के कोई गोली नहीं लगी है वो पूरी तरह ये सेफ हैं. इसमें मुंबई पुलिस ने अलग-अलग टीम्स गठित करके आगे की कारवाई शुरू कर दी है. फोरेंसिक टीम ने प्रीलिमिनरी फोरेंसिक एनालिसिस शुरू कर दिया. स्पेसिफिक फायर कितने राउंड हुए हैं वो इन्फॉर्मेशन देना उचित नहीं होगा. ये बताना चाहूंगा कि पुलिस काम कर रही है. 15 टीम गठित की गई है और हमें आशा है की जल्दी आगे की जो इन्फॉर्मेशन होगी वो आपको शेयर की जाए.
बाइक पर 3 लोग आए थे
जानकारी मिली है कि बाइक पर 3 लोग आए थे. दो गोली चलाने में थे और एक बाइक पर बैठा था.
किसने ली हमले की जिम्मेदारी ?
फायरिंग के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर कथित रूप से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से हमले की जिम्मेदारी लेने की बात सामने आई है. विदेश में बैठे गैंगस्टर अनिल पंडित और हरमन संधू के नाम से यह सोशल मीडिया पर पोस्ट सामने आया है. दोनों को कथित रूप से लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया गया है. हालांकि, सोशल मीडिया पोस्ट की प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है.
कौन है अनिल पंडित ?
अनिल पंडित इस समय USA में रह रहा है. वो हरियाणा का रहने वाला है. पहले भी कई कई हमलों की जिम्मेदारी ले चुका है. लॉरेंस बिश्नोई का सबसे खास माना जाता है.
इनपुट: दिव्येश
'जो सलमान खान के साथ काम करेगा...'टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद पोस्ट में धमकी
