'हर चीज़ राजनीति के बारे में.....' एक्टर और साइंटिस्ट अनिल रस्तोगी ने PM मोदी को इग्नोर करने के दावे पर दिया रिएक्शन !

Padma Shri Award 2026 समारोह में वरिष्ठ अभिनेता और रिटायर्ड वैज्ञानिक अनिल कुमार रस्तोगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें दावा किया गया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नजरअंदाज कर दिया. जानिए क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई और कौन हैं पद्मश्री सम्मानित अनिल कुमार रस्तोगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
अनिल रस्तोगी ने वीडियो को लेकर दिया रिएक्शन.
Google CTA

राष्ट्रपति भवन के भव्य दरबार हॉल से आई ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. मौका था पद्मा अवार्ड्स दिए जाने का. 83 साल के रिटायर्ड साइंटिस्ट और सीनियर एक्टर अनिल कुमार रस्तोगी को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कर रही थीं...कि तभी कुछ ऐसा हुआ जिसपर सोशल मीडिया के बाशिंदों की नजरें पड़ गईं. कह दिया कि पद्मा अवार्ड लेने आए अनिल कुमार रस्तोगी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरेआम 'इग्नोर' यानी नजरअंदाज कर दिया!