इंस्टा पर 10 लाख फॉलोअर्स और हाथ में BJP का टिकट! कौन हैं अंकिता परमार जिनकी चुनावी एंट्री से बढ़ा सियासी तापमान!
गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी ने वडोदरा की पोर सीट से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंकिता परमार को उम्मीदवार बनाया है. अंकिता की लोकप्रियता के बीच पार्टी कार्यकर्ता नयना परमार ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुनौती पेश कर दी है.
ADVERTISEMENT

influencer Ankita Parmar
गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव इस बार कुछ खास होने वाले हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने वडोदरा की पोर जिला पंचायत सीट से एक ऐसा चेहरा उतारा है जिसकी चर्चा अब गांव की गलियों से लेकर सोशल मीडिया के गलियारों तक हो रही है. बीजेपी ने अपनी युवा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष और मशहूर रील स्टार अंकिता परमार पर दांव खेला है.