कौन हैं त्रिपुरा के DGP रहे अनुराग धनखड़? जिनकी मौत से मचा हड़कंप, जानिए IPS अधिकारी का पूरा सफर
IPS Anurag Dhankar Death: त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धनखड़ अपने कार्यालय में मृत पाए गए हैं. 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी धनखड़ ने पिछले साल DGP का पद संभाला था. कानून-व्यवस्था, खुफिया तंत्र, सीबीआई और सीआईएसएफ में लंबा अनुभव रखने वाले अनुराग धनखड़ की मौत के कारणों की जांच जारी है.
ADVERTISEMENT

कौन हैं अनुराग धनखड़
Tripura DGP Anurag Dhankar Death: त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धनखड़ सोमवार, 20 जुलाई को अगरतला स्थित पुलिस मुख्यालय में अपने कार्यालय के कमरे में मृत पाए गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आईपीएस अधिकारी अनुराग धनखड़ अपने कार्यालय के अंदर फंदे से लटके मिले. इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई.
