कौन है निसर्ग अधिकारी जिसने CBSE के ऑनलाइन पोर्टल में चूक की खोल दी पोल! पहले बोर्ड ने किया इनकार, अब खुद मानी गलती

19 साल के एथिकल हैकर निसर्ग अधिकारी ने CBSE के डिजिटल मूल्यांकन पोर्टल में गंभीर सुरक्षा खामियों का दावा किया था, जिसे बोर्ड पहले खारिज करता रहा. अब CBSE ने कमजोरियों की पुष्टि करते हुए उन्हें दूर करने और सिस्टम को और सुरक्षित बनाने की बात कही है.

ADVERTISEMENT

निसर्ग अधिकारी
निसर्ग अधिकारी
google news

CBSE के ऑनलाइन मार्किंग सिस्टम को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रहा विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है. जिस सुरक्षा खामी को बोर्ड लगातार नकारता रहा उसे अब आखिरकार स्वीकार कर लिया गया है. यह मामला सामने लाने वाला कोई बड़ा साइबर एक्सपर्ट नहीं बल्कि सिर्फ 19 साल का एक छात्र और एथिकल हैकर निसर्ग अधिकारी है.