कौन है हेमंत नगीनदास मोदी जो उम्रकैद की सजा मिलने पर हो गया फरार? अमिताभ, आमिर की फिल्मों में करता रहा एक्टिंग
Hemant Nagindas Modi Profile: अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने 12 साल से फरार उम्रकैद के आरोपी हेमंत नगीनदास मोदी को गिरफ्तार कर लिया है. पैरोल पर बाहर आने के बाद फरार हुए हेमंत ने नाम बदलकर बॉलीवुड और वेब सीरीज की दुनिया में एंट्री कर ली थी. जानिए कौन है हेमंत नगीनदास मोदी, किस हत्या मामले में मिली थी उम्रकैद की सजा, कैसे बदला नाम और कैसे 12 साल बाद पुलिस के शिकंजे में आया.
ADVERTISEMENT

Hemant Nagindas Modi
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच यानी ACB ने आखिरकार 12 साल से फरार चले एक शख्स हेमंत नगीनदास मोदी को गिरफ्तार कर लिया है. हेमंत नगीनदास मोदी कोई आम इंसान नहीं है बल्कि एक कैदी है और उसे उम्रकैद की सजा भी मिल चुकी है. लेकिन 12 साल पहले वो पैरोल पर बाहर आया, फिर वहां से फरार हो गया था. फरारी के बाद उसने बॉलीवुड के दिग्गज अमिताभ बच्चन, आमिर खान सहित कई एक्टर्स के साथ काम किया है. उसकी गिरफ्तारी के बाद अब सवाल उठने लगा है कि आखिर कौन है यह मोदी और क्या है इसकी असल कहानी. आइए विस्तार से जानते है पूरी बात.