पश्चिम बंगाल: कौन हैं बुशरा बानो, जिनका IPS की वर्दी में सलाम और इंशाल्लाह बोलने पर कर दिया गया ट्रांसफर
प्रोफेसर का पद छोड़ दो बार UPSC क्रैक करने वाली IPS बुशरा बानो एक मेधावी अधिकारी हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो में बोले गए धार्मिक शब्दों पर विवाद के बाद उनका खड़गपुर से ट्रांसफर कर दिया गया है.
ADVERTISEMENT

बुशरा बानो
पश्चिम बंगाल में 2021 बैच की IPS अधिकारी बुशरा बानो का एक सोशल मीडिया वीडियो इन दिनों काफी सुर्खियों में है. पुलिस की वर्दी पहनकर बनाए गए इस वीडियो को लेकर उपजे विवाद के बीच राज्य सरकार ने उनका तबादला कर दिया है.
