कौन हैं मोजतबा? जो खामेनेई की मौत के बाद बने ईरान के नए सुप्रीम लीडर!
Who is Mojtaba Khamenei: ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की एक हवाई हमले में मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया है. खामेनेई के दफ्तर पर हुए इस हमले के बाद देश में 40 दिन के शोक की घोषणा की गई है.
ADVERTISEMENT

Who is Mojtaba Khamenei
Who is Mojtaba Khamenei: ईरान की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है. देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हवाई हमले में मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित किया गया है. सरकारी मीडिया के मुताबिक 28 फरवरी को तेहरान में हुए एयर स्ट्राइक में खामेनेई के दफ्तर को निशाना बनाया गया था. उसी हमले में 86 वर्षीय नेता की जान चली गई.