कौन हैं ऋषभ शाह जो मोहन भागवत को छात्रों की साइड ले आए, क्या है IIMUN जो Gen Z को बना रहा क्रांतिकारी?
IIMUN के संस्थापक ऋषभ शाह ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से NEET विवाद, पेपर लीक और छात्र आंदोलनों पर तीखे सवाल पूछे थे. इस इंटरव्यू में मोहन भागवत ने स्पष्ट किया कि जायज मांगों के लिए प्रदर्शन करने वाले युवा राष्ट्रविरोधी नहीं हैं, बल्कि वे लोकतंत्र में संवाद का ही एक हिस्सा हैं.
ADVERTISEMENT

Rishabh Shah
इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर देश के बड़े सियासी गलियारों तक, सिर्फ एक ही युवा चेहरे की चर्चा हो रही है. वो चेहरा, जिसने देश के सबसे प्रभावशाली संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत के सामने बैठकर न सिर्फ तीखे सवाल पूछे, बल्कि नीट (NEET) विवाद और छात्र आंदोलनों पर संघ प्रमुख से युवाओं के पक्ष में बड़ा बयान भी दिलवा दिया. चर्चा है 'आईआईएमयूएन' (IIMUN) के संस्थापक और अध्यक्ष ऋषभ शाह की.
