Manjalpur By Election: मांजलपुर में फिर खिला 'कमल', जानिए कौन हैं सतेन्द्रभाई पटेल उर्फ सतीश पटेल जिन्होंने, BJP को दिलाई शानदार जीत
32 सालों से ज्यादा का प्रशासनिक अनुभव रखने वाले सतीश पटेल वडोदरा की मांजलपुर सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं, जिन्होंने उपचुनाव में पार्टी का गढ़ बरकरार रखते हुए शानदार जीत दिलाई है.
ADVERTISEMENT

सतेन्द्र भाई पटेल
Manjalpur By Election Result: गुजरात की हाई-प्रोफाइल मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी बादशाहत कायम रखी है. इस सीट पर बीजेपी की तरफ से सतेन्द्रभाई पटेल उर्फ सतीश पटेल मैदान में उतरे थें, जिन्होंने 30,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल कर ली है. 20 दौर की वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है.
