कौन हैं सिमी ग्रेवाल जिनसे रतन टाटा के रिश्ते की रही खूब चर्चा? मौत पर सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

Who is Simi Grewal: उद्योग जगत के दिग्गज और परोपकारी व्यक्ति रतन टाटा का बुधवार, 9 अक्टूबर को निधन हो गया. जब पूरा देश दिग्गज उद्योगपति के दुखद निधन पर शोक मना रहा है, पूर्व अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने अपने 'दोस्त' रतन टाटा को अंतिम विदाई देते हुए एक भावपूर्ण पोस्ट साझा किया.

ADVERTISEMENT

simi garewal
simi garewal
Google CTA

Who is Simi Grewal: उद्योग जगत के दिग्गज और परोपकारी व्यक्ति रतन टाटा का बुधवार, 9 अक्टूबर को निधन हो गया. पूरा देश दिग्गज उद्योगपति के दुखद निधन पर शोक मना रहा है, पूर्व अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने अपने 'दोस्त' रतन टाटा को अंतिम विदाई देते हुए एक भावपूर्ण पोस्ट साझा किया है. सिमी ग्रेवाल ने एक बार खुलासा किया था कि उन्होंने कुछ समय के लिए रतन टाटा को डेट किया था, हालांकि बाद में उन्होंने किसी और से शादी कर ली. इसके बावजूद, दोनों करीबी दोस्त बने रहे.