कौन हैं शिवश्री, जिन्होंने ट्रेन यात्रा के दौरान सिविक सेंस पर उठाया सवाल? X पर लिखा- 'भगवान ही बचाएं इस देश को'

Sivasri Skandaprasad Profile: बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या की पत्नी और कर्नाटक संगीत की गायिका शिवश्री स्कंदप्रसाद अपनी ट्रेन यात्रा के अनुभव को लेकर चर्चा में हैं. 24 सितंबर को X पर पोस्ट में उन्होंने अपनी आपबीती सुनाई और सिविक सेंस पर सवाल उठाया. इस मामले ने एक बार फिर नई बहस छेड़ दी है. जानिए कौन हैं शिवश्री स्कंदप्रसाद और उनकी ट्रेन यात्रा का पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Sivasri Skandaprasad
Sivasri Skandaprasad(Photo- Instagram/Sivasri Tejasvi Surya)
Google CTA

जब आप ट्रेन में सफर करते है तो आराम और सुकून की तलाश करते है, लेकिन जब ऐसा नहीं होता है तो आपकी यात्रा एक बुरे सपने की तरह यादगार बन जाती है. कुछ ऐसा ही जानी-मानी कर्नाटक की गायिका शिवश्री स्कंदप्रसाद के साथ हुआ है. शिवश्री ने बीते कल यानी 24 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करते हुए अपनी भयावह यात्रा की कहानी बताई और सिविक सेंस पर सवाल उठाया. शिवश्री ने अपने पोस्ट में यहां तक लिखा कि, 'भगवान ही बचाएं इस देश को'. अब इस मामले ने एक नई बहस छेड़ दी है. ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला और कौन हैं शिवश्री स्कंदप्रसाद?