करोड़ों का पैकेज और OpenAI में धाकड़ पद, बुजुर्ग माता-पिता के लिए सब ठुकराने वाले श्रीनिवास नारायणन कौन हैं?
OpenAI के CTO और ChatGPT के ग्रोथ इंजन कहे जाने वाले श्रीनिवास नारायणन ने अपने बुजुर्ग माता-पिता की सेवा के लिए करोड़ों का पैकेज और आलीशान करियर छोड़कर भारत लौटने का फैसला किया है.
ADVERTISEMENT

Srinivas Narayanan
क्या सफलता का मतलब सिर्फ आलीशान दफ्तर, करोड़ों का पैकेज और सिलिकॉन वैली की चकाचौंध है? या फिर असली कामयाबी वह है जो आपको वक्त आने पर सब कुछ छोड़कर अपने माता-पिता और अपनी जड़ों के पास ले आए? यह कहानी है उस शख्स की जिसने दुनिया को ChatGPT चलाना सिखाया, लेकिन जब बात परिवार की आई, तो OpenAI के सीटीओ (CTO) जैसा बड़ा पद ठुकरा कर भारत लौटने का फैसला किया.