20 से 30 लाख में बिक रही नौकरियां...कौन हैं जयराम महतो? JPSC आंदोलन के बीच जिनका वीडियो हो रहा जमकर वायरल
झारखंड में JPSC परीक्षा धांधली को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच विधायक जयराम महतो का सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोलने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

विधायक जयराम महतो
झारखंड में सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में हो रही धांधली को लेकर छात्र सड़कों पर हैं और उनका आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. इस दौरान सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जो इन छात्रों के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं. छात्रों की आवाज बुलंद करते हुए उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा है. यह शख्स कोई और नहीं बल्कि झारखंड की राजनीति में टाइगर के नाम से मशहूर विधायक जयराम महतो हैं.
